प्रखण्ड के होसिर में स्टार क्रिकेट क्लब बना चैंपियन, प्रमुख सुशीला देवी का अंगवस्त्र व बुके देकर हुआ स्वागत

बरवाडीह। बरवाडीह प्रखण्ड क्षेत्र के चुंगरू पंचायत अंतर्गत होसिर गांव में शनिवार देर शाम आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ।फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी शामिल हुईं। उनके आगमन पर आयोजकों द्वारा अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
फाइनल मुकाबला स्टार क्रिकेट क्लब होसिर और ओपाग टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपाग की टीम 11 ओवर 4 गेंद में 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्रिकेट क्लब होसिर की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मात्र 7 ओवर 4 गेंद में ही 130 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह टीम ने 4 ओवर 2 गेंद शेष रहते हुए शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
मुख्य अतिथि प्रमुख सुशीला देवी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को मजबूत करता है। उन्होंने विजेता टीम स्टार क्रिकेट क्लब होसिर को बधाई दी तथा उपविजेता टीम ओपाग की सराहना करते हुए कहा कि फाइनल तक पहुंचना भी एक बड़ी उपलब्धि है।अंत में विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरा वातावरण खेलमय बना रहा।



