मदर्स डे पर हिलसा में लापता वृद्ध महिला का भावनात्मक पुनर्मिलन

मदर्स डे पर हिलसा में मिला परिवार को भावनात्मक उपहार, डेढ़ माह से लापता वृद्ध महिला परिजनों से मिली

हिलसा (बिहार)। मदर्स डे के अवसर पर हिलसा में एक भावनात्मक और दिल को छू लेने वाली घटना सामने आई, जब लगभग डेढ़ माह से लापता झारखंड के पलामू जिले की एक वृद्ध महिला अपने परिजनों से मिल गई। इस पुनर्मिलन से पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और माहौल भावनाओं से भर गया।

जानकारी के अनुसार, उक्त वृद्ध महिला करीब डेढ़ माह पूर्व झारखंड के पलामू जिले से भटककर हिलसा पहुंच गई थी। पिछले तीन दिनों से वह हिलसा रेलवे स्टेशन पर देखी जा रही थी, जहां वह असहाय अवस्था में थी। बताया गया कि महिला मानसिक रूप से थोड़ी अस्वस्थ है और बोलने में असमर्थ थी, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी।

स्थानीय लोगों ने उसे कई दिनों तक देखा, लेकिन पहचान स्थापित नहीं हो सकी। इसी बीच बीती रात करीब 10 बजे हिलसा के दो वरिष्ठ पत्रकार प्रो. कमल किशोर प्रसाद और चंद्रकांत सिंह उर्फ झुनकू जी ने पहल करते हुए महिला से बातचीत की और उसके परिजनों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

दोनों पत्रकारों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए महिला को अपने संरक्षण में लिया और घर ले जाकर एक बेटे का रोल अदा किया, सेवा-सतकार की। इसी दौरान महिला ने अपना पूरा पता बताया, जिसके आधार पर उसके परिवार तक सूचना पहुंचाई गई।

इसके बाद प्रशासन की पहल से महिला के पति सहित परिजन रविवार शाम हिलसा के जायसवाल मार्केट स्थित उषा उत्सव हॉल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि महिला पिछले लगभग डेढ़ माह से लापता थी और परिवार लगातार उसकी तलाश में परेशान था।

मां के सकुशल मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल छा गया और सभी की आंखें नम हो गईं। वहीं मदर्स डे के अवसर पर यह पुनर्मिलन परिजनों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं रहा।

मिलने के बाद वृद्ध महिला अपने परिजनों के साथ खुशी-खुशी निजी वाहन से झारखंड के पलामू जिले के लिए रवाना हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button