देवघर में मंत्री सुदिव्य कुमार का आगमन, अधिकारियों ने किया स्वागत

देवघर। नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार के देवघर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

परिसदन (सर्किट हाउस) में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान संथाल परगना के कमिश्नर संजय कुमार, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने मंत्री के साथ क्षेत्रीय विकास और विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button