राजस्थानी संस्कृति से मना होलिका दहन का त्यौहार

पटना। मारवाड़ी समाज की महिलाओं के द्वारा राजधानी के एग्जीबिशन रोड में पूरी राजस्थानी संस्कृति से होलिका दहन का त्यौहार विधि विधान से मनाया गया। इस मौके पर राजस्थानी समाज की महिलाओं ने पूरी संस्कृति के अनुसार होलिका दहन का त्यौहार मनाया और ठंडी होलिका की पूजा की। इस संदर्भ में शक्तिधाम स्थित दादी जी मंदिर के मुख्य संस्थापक अमर कुमार अग्रवाल ने बताया कि वहां विगत 36 साल से होलिका दहन का कार्यक्रम मनाया जा रहा है जहां राजस्थानी समाज की महिलाएं चुनरी पहनकर पूरी ,हलवा व कच्चा सूत लेकर होलिका की परिक्रमा करती है और ठंडी होली की पूजा करती है।
उन्होंने बताया कि ठंडी होली की पूजा प्रात: 8:00 बजे से शुरू हुई। जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने होलिका की पूजा अर्चना की। इस दौरान दिन भर के पूजा पाठ के बाद रात में 12:00 बजे के बाद होलिका दहन का त्यौहार मनगा जहां मारवाड़ी समाज के महिला एवं पुरुषों ने बड़ी संख्या में भाग लेंगे। एम पी जैन ने बताया कि इस मौके पर संतोष अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, प्रदीप पंसारी, सूर्य नारायण, शकुंतला अग्रवाल, रेखा मोदी , इंदिरा खंडेलवाल, सरोज बंका, सरिता बंका सहित बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज के लोगों ने होलिका दहन की पूजा अर्चना की।



