पत्रकारिता का जब होता अवमूल्यन तो समाज प्रभावित होता : कु. मानवेन्द्र सिंह

  • डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
  • विधान परिषद सभापति ने दिलायी पत्रकारों को शपथ, बढ़ाया उत्साह

कालपी (जालौन)। मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी की अध्यक्षता और विधान परिषद सभापति कु. कुंवर मानवेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि पत्रकार समाज को दिशा देने का कार्य करता है उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों की जो भी समस्याएं आएंगी उनका मैं अपने स्तर पर समाधान करने को तत्पर रहूंगा।

राम वाटिका के खचाखच भरे सभागार में आयोजित डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी इकाई के पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्पक्षता एवं निर्भिता से निर्वाह करने के लिए तत्पर रहें। उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि जब पत्रकारिता का अवमूल्यन होता है तो इससे समाज भी प्रभावित होता है। उन्होने कहा कि आज की पत्रकारिता में निष्पक्षता और सत्यता की जगह सनसनीखेज खबरों और व्यावसायिक हितों ने भी ले ली है। इस लिये पत्रकारिता कठिन हो गयी है। लेकिन उन्हे विश्वास है कि कालपी अपने इतिहास के अनुरूप निष्पक्ष पत्रिकारिता की मिशाल को जिलाध्यक्ष मनोज राजा के अगुवाई एवं तहसील अध्यक्ष ,मंत्री एवं अन्य कार्यकारिणी के साथ जलाये रखेगा। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जनता को पत्रकारों से समाज सुधार के लिए बहुत अधिक आशा एवं उम्मीद है।

उन्होंने राष्ट्रीय हित में पत्रकारों से अपना योगदान देने का आवाहन किया। पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। मुख्य वक्ता के रूप में पधारे डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष मनोज राजा ने कहा कि निष्पक्ष लेखनी के लिए पत्रकारों को समय.समय पर कठिनाइयों के दौर से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान की जाए। सक्रिय पत्रकारों को मान्यता प्रदान करने तथा पत्रकारों को पेंशन के मुद्दों पर चर्चा करते हुए ध्यान आकर्षित किया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए मैं निरंतर प्रयत्नशील रहूंगा।

सभा कक्ष में बरकत अंसारी, राज योगिनी रजनी पाल, राम प्रकाश सेंगर, रश्मि पाल, ब्रजभूषण सिंह,वरिष्ठ पत्रकार अलीम सिद्धीकी,अजय श्रीवास्तव,विनय गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अशोक बाजपेई, संजीव उपाध्याय, संतोष सिंह पूर्व चेयरमैन कदौरा, मिथिलेश कुमार, प्रदीप महतवानी, शैलेंद्र प्रताप, रविंद्र गौतम, नीरज प्रजापति, राजू सैनी, वसीम भैया, राहुल अलाईपुरा, अंजनी श्रीवास्तव, रामप्रसाद पुरवार,राजू शुक्ला,चांद खान कदौरा, अभिषेक गुप्ता कदौरा, हिंदुस्तान व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष वाहीद खान लाला, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नमन अग्रवाल, अपूर्व शरद श्रीवास्तव एडवोकेट, रविंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, अवंतिका सिंह एडवोकेट, ,जगजीवन अहिरवार पूर्व पालिका अध्यक्ष, कमर अहमद पूर्व पालिका अध्यक्ष, ज्योति विश्वकर्मा, शैल बिश्नोई, अपर्णा शर्मा, अरुण सिंह जादौन बना, प्रदीप गांधी, जय खत्री, नरेंद्र तिवारी, रविंद्र नाथ गुप्ता, कृष्ण पाल सिंह बबलू ठाकुर, अतुल सिंह चौहान सभासद, कन्हैया मिश्रा, रशीद अहमद, एकता,भगवान दास खटीक, सविता समाज के नगर अध्यक्ष लालता प्रसाद ओमरे, उपाध्यक्ष हरिमोहन सविता फौजी, जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अमित पांडे, रविंद्र कोरी, अरविंद राठौर, मुन्ना चौधरी, गुड्डू पंडित, संदीप शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राठौर समाज अरविंद राठौर, जयवीर, रामकुमार तिवारी, शहर पेशवा मौलाना नजमुल हुदा असलम बरकाती, रविंद्र पुरवार, अनिल पुरवार के अलावा आईटीआई के प्रधानाचार्य श्रवण कुमार शुक्ला, हाथ कागज उद्योग के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, सत्य प्रकाश बिश्नोई, राजू पतारा आदि सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया।

 

सभापति ने पदाधिकारियों को सत्य निष्ठा की दिलाई शपथ

कालपी (जालौन)। मंगलवार को राम वाटिका कालपी के सभागार में बुद्ध जीवियों मातृशक्त एवं भारी संख्या में उपस्थित लोगों की मौजूदगी में विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी अध्यक्ष सलीम अंसारी एवं नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को राष्ट्रहित तथा समाज हित में लेखनी के माध्यम से अपने दायित्वों का मेहनत लगनशीलता ईमानदारी तथा सत्य निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई कार्यकारिणी के पदाधिकारी संरक्षक प्रकाश नारायण द्विवेदी, राज नारायण शुक्ला, राम प्रकाश पुरवार, शरद खन्ना, हरमोहन सिंह यादव, अमित यादव तहसील महामंत्री, सुरेंद्र राठौर नगर उपाध्यक्ष, राजाबाबू ओमरे, विकाश सिंह प्रवक्ता, अजीमुल्ला, पंकज ठाकुर, अंकित गुप्ता, राजकुमार चौरसिया, अमीर हसन, फहीम खान, रविंद्र सिंह, भूपेंद्र विश्वकर्मा, अजहर अंसारी, मुस्ताक अंसारी, देव पटेल, संतोष राठौर, अजीमुल्ला अंसारी, रहमत खान सहित अन्य पत्रकारों ने शपथ ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button