बी एन एम यू के कुलसचिव को भेंट की गई गाँधीवादी ग्रामीण विकास पर आधारित पुस्तक

- डॉ. अवधेश कुमार मिश्र की पुस्तक पर कुलसचिव ने की सराहना
मधेपुरा। एस एन एस आर के एस महाविद्यालय, सहरसा के प्राध्यापक डॉ. अवधेश कुमार मिश्र ने बुधवार को भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. मिश्र ने उन्हें अपनी नवीन पुस्तक “Relevance of Gandhian Model of Rural Development in Twenty First Century” भेंट की।
लेखक ने बताया कि यह पुस्तक सत्यम पब्लिशिंग हाउस, नई दिल्ली से प्रकाशित हुई है, जिसमें ग्रामीण विकास के गाँधीवादी मॉडल की प्रासंगिकता को विस्तार से रेखांकित किया गया है। पुस्तक में वर्तमान पंचायती राज व्यवस्था और भूमंडलीकरण की नीतियों के प्रभावों की भी समालोचनात्मक समीक्षा की गई है।
गाँधीवादी मॉडल आज भी प्रासंगिक : कुलसचिव
पुस्तक प्राप्त करने के उपरांत कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर ने लेखक के अकादमिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक विकास के नाम पर बढ़ती उपभोक्तावाद की प्रवृत्ति के बीच गाँधीवादी विकास मॉडल आज भी उतना ही प्रासंगिक है। सादगी और मितव्ययिता अपनाकर पर्यावरण प्रदूषण सहित कई जटिल समस्याओं का समाधान संभव है।
अनेक गणमान्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह, मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार मल्लिक, महाविद्यालय निरीक्षक (विज्ञान) डॉ. अशोक कुमार, सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार, NSS के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर, परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव सहित अन्य शिक्षाविद् एवं अधिकारी उपस्थित रहे।



