उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीआरपीएफ प्लाटून को मिला प्रथम पुरस्कार

धनबाद। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में एएसआई बिरमा राम के नेतृत्व में सीआरपीएफ, सब इंस्पेक्टर डीके यादव के नेतृत्व में सीआईएसएफ, सब इंस्पेक्टर चन्द्रदेव संगी के नेतृत्व में झारखंड सशस्त्र पुलिस 03, सब इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह चौधरी के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट आर्म्ड फोर्स (पुरुष), सब इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट आर्म्ड फोर्स (महिला), सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार यादव के नेतृत्व में गृहरक्षक, अजय महतो के नेतृत्व में ग्रामीण पुलिस, सीनीयर अंडर ऑफिसर एतवारी मुर्मू के नेतृत्व में एनसीसी (पुरूष), सीनीयर अंडर ऑफिसर अम्बिका कुमारी के नेतृत्व में एनसीसी (महिला) तथा कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय की मामुनी कुमारी के नेतृत्व में स्काउट एवं गाईड के प्लाटून ने परेड में हिस्सा लिया।

जबकि सार्जेंट मेजर विनोद कुजूर मुख्य परेड कमाण्डर तथा सार्जेंट प्रवीण कुमार द्वितीय परेड कमाण्डर रहे। वहीं समिक्षा सिंह के नेतृत्व में किड्स गार्डन स्कूल झरिया के बच्चे बैंड में शामिल हुए।

परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सीआरपीएफ प्लाटून को प्रथम, सीआईएसएफ को द्वितीय तथा एनसीसी गर्ल्स को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button