जनता के बीच लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति में रंगा गुलाबबाग और महादलित टोला
विधायक विजय खेमका ने उपस्थित जनसमूह को 77वें गणतंत्र दिवस की दी हार्दिक शुभकामनाएं

पूर्णिया। गणतंत्र दिवस का पावन पर्व पूर्णिया में राष्ट्रभक्ति और जनसरोकार की मिसाल बन गया। गुलाबबाग स्थित विधायक जनसंपर्क कार्यालय से लेकर पुरानी सिनेमा हॉल परिसर स्थित महादलित टोला सामुदायिक भवन तक देशभक्ति का उत्साह साफ नजर आया।
सदर विधायक विजय खेमका ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता की मौजूदगी में विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। तिरंगे के फहराते ही वातावरण ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने उपस्थित जनसमूह को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान ने हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे निभाना हर नागरिक का धर्म है।
कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन को खास बना दिया, जहाँ एकता, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत संदेश देखने को मिला।



