रामनवमी पर देर रात से शाम तक लगी रही भक्तों की कतार
जदयू नेता निशांत कुमार, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, सहित कई गणमान्य लोगों ने किया दर्शन पूजा

- पंचरूपी हनुमान मंदिर, राजवंशी नगर बेली रोड
- बीपीएससी सचिवालय तक पुरुष तो काली मंदिर रही महिलाओं की लाइन
- लगभग डेढ़ लाख से अधिक भक्तों ने की पूजा अर्चना, चढ़ा 20क्विंटल लड्डू
पटना। भगवान श्रीराम के प्रकटोत्सव पर आयोजित रामनवमी के मौके पर पंच रूपी हनुमान मंदिर राजवंशीनगर बेली रोड पटना में भव्य पूजा अर्चना की गयी। इस मौके प्रेस जदयू नेता निशांत कुमार, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, जदयू विधान पार्षद संजय गांधी, जदयू महासचिव अनिल कुमार, वासुदेव कुशवाहा, कांग्रेस नेता रौशन सिंह, सहित कई गणमान्य लोगों दर्शन पूजा किया।इस संबंध में मंदिर न्यास के अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मंदिर का शुक्रवार को एक बजे रात्रि में खोला गया। लगभग एक घंटे के आंतरिक पूजा अर्चना के बाद रात्रि के तीन बजे से मंदिर का पट आमभक्तों के खोल दिया गया।

जहां लगभग डेढ़ लाख से अधिक की संख्या में भक्तों ने कलियुग के देवता हनुमान जी का दर्शन पूजा किया। मंदिर में रामनवमी आयोजन समिति के संयोजक एवं मंदिर न्यास समिति के सचिव मोहित प्रकाश ने बताया कि मंदिर के सजावट व लाइटिंग के लिए कोलकाता से कारिगर आये थे जिन्होंने कोलकाता से आये फूलों से मंदिर के सजावट की। कोलकाता से ही मंदिर की साजसज्जा के लिए लेजर लाईट की व्यवस्था की गयी थी। उन्होंने कहा कि मंदिर पर आयोजन समिति के सदस्यों व जिला प्रशासन के सहयोग से अतुलनीय व्यवस्था की गयी थी जिसका भक्तों ने सराहना की। उन्होंने कहा कि मंदिर के बाहर भंडारे में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि लगभग 10 क्विंटल नैवेद्यम और लाभग 11 क्विंटल सामान्य लड्डू भगवान को चढ़ाए। उन्होंने बताया कि मंदिर में आने वाले पुरुष भक्तों की कतार सचिवालय के पास से व महिला भक्तों की कतार पटेल नगर काली मंंदिर से आरंभ हो रही थी जहां भक्तों के लिए की व्यवस्था रास्ते में की गयी थी।

सभी पुजारी मंदिर में शिफ्ट वाइज भक्तों की पूजा अर्चना करा रहे थे। मंदिर न्यास समिति के सदस्य सह मीडिया समन्वयक आलोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार के दिन के बारह बजे भगवान राम के जन्म के बाद छप्पण भोग से भगवान को अर्पण किया गया। इसके बाद सोहर आरती व बधईयां गाया गया। इस मौके पर मंदिर के कोषाध्यक्ष इन्दू भूषण कश्यप, न्यास समिति के सदस्य प्रेम कुमार, डॉ सुनील कुमार सिंह, राजकिशोर सिंह, कन्हैया कुमार, सोनू कुमार, संजीव रंजन, धीरज कुमार, अजय झा मौजूद रहकर व्यवस्था देख रहे थे।मंदिर में सुरक्षा के मौजूद युवा संगीत, विश्वजीत आनंद, सत्यम, हर्षित, आदित्य व राज ने बताया कि युवाओं के देवता महावीर जी है और ब्रह्मचारी लोग इनकी पूजा आस्था से करते हैं।



