अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी

कटोरिया/बांका। कटोरिया थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में 3 लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। पहली घटना कटोरिया बाजार के सुईया रोड की है। जहां टोटो पलट जाने से सुईया रोड निवासी बमशंकर भगत की पत्नी सुनैना देवी गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई। जानकारी सुनैना देवी अपने घर के सामने बैठी हुई थी। जबकि टोटो चालक लकड़ी का सामान लादकर सुईया की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुनैना देवी के पास ही टोटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे सुनैना देवी को पैर में गंभीर चोट लगी। वहीं दूसरी घटना कटोरिया – सुईया मुख्य मार्ग पर मुड़ियारी मोड़ के पास घटी।

जिसमें थाना क्षेत्र के छाताकुरूम निवासी अरुण ठाकुर एवं उदयकुरा निवासी मनोज यादव गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार अरुण ठाकुर घर से बाईक द्वारा कटोरिया बाजार आ रहा था। जबकि मनोज यादव कटोरिया के प्रेमनगर से काम कर पैदल वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान बाईक ने उसे धक्का मार दिया और अंसतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। जख्मी सभी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डॉक्टर बिनोद कुमार द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button