वीरपुर थाना में राजू रंजन कुमार बने नए थानाध्यक्ष

वीरपुर /बेगूसराय। वीरपुर थाना में मंगलवार को नए थानाध्यक्ष के रूप में राजू रंजन कुमार ने पदभार ग्रहण किया। योगदान के साथ ही उन्होंने थाना प्रशासन की जिम्मेदारी संभाल ली। इससे पूर्व वे बलिया थाना की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित थे। उन्हें निलंबित तत्कालीन थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के स्थान पर वीरपुर थाना की कमान सौंपी गई है।
पदभार ग्रहण के दौरान थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर थाना के कई अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।कार्यभार संभालने के बाद नए थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्य करेगी।



