मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) कार्यक्रम 2026 के रूप में वैश्विक जिम्मेदारी की जागरूकता

Ludhiana : नारायणा ई -टेक्नो स्कूल चंडीगढ़ रोड में 22.2.26 को भव्य मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैश्विक दृष्टिकोण, नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन और प्रभावी संवाद कौशल का विकास करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेजर अरुण कुमार, कैप्टन सोनिया सिंह चौहान,आर एन .डी हेड नंदकिशोर सर, डी. जी.एम  शिवनाथ जी, जोनल कोऑर्डिनेटर साहिल विशिष्ठ, स्कूल की प्रधानाचार्या डॉक्टर नीतू शर्मा जी, एकेडमिक डीन रणदीप सर ने ज्योति प्रज्वलित करके किया।

इस कार्यक्रम में नारायणा शिक्षण संस्थान की पंजाब में स्थित 6 ब्रांचों अल्फा सिटी अमृतसर, ब्लू वैली अमृतसर ,मोहाली ब्रांच , डुगरी ब्रांच और चंडीगढ़ रोड ब्रांच के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इन सभी ब्रांचो के छात्रों ने ऑस्ट्रेलिया जापान, इंडिया , यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के प्रतिनिधियों के रूप में अपने-अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय मुद्दों—जैसे स्वास्थ्य और खुशहाली, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बुनियादी ढांचा ,उद्योग और नवाचार , वैश्विक शांति, आर्थिक विकास और मानवाधिकार—पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा की। प्रतिभागियों ने अपने-अपने देश की नीतियों और विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया तथा मुख्य अतिथि कैप्टन सोनिया सिंह चौहान द्वारा अलग-अलग देशों पर की गई समाधान-आधारित बहस में सभी छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।


भविष्य के वैश्विक नेताओं का निर्माण मॉडल संयुक्त राष्ट्र नारायणा में सिर्फ एक घटना नहीं है – यह एक नेतृत्व आंदोलन है जो मजबूत करता है: • महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक सोच • अनुसंधान और नीति समझ • प्रेरक संचार • वार्ता और सहयोग कौशल • आत्मविश्वास, क्षमता और चरित्र के साथ ग्रेड आईएक्स छात्रों को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्यों, वरिष्ठ शिक्षकों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, शोध-कार्य और प्रस्तुति कौशल की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुआ, जिसने उन्हें वैश्विक मंच की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button