मधुपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का उपायुक्त और एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

देवघर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ ने संयुक्त रूप से मधुपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर महिला महाविद्यालय, मधुपुर में बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम और मतगणना सेंटर का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान स्ट्रांग रूम केन्द्रों के भीतर एवं बाहर की सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक की जाने वाली तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने निरीक्षण के दौरान मतदान के उपरांत मतदान दल के स्ट्रांग रूम में वापसी, सुगमतापूर्वक रिसिविंग, लगाए जाने वाले टेबल, एजेंट की एंट्री, मतगणना कक्ष, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल एवं संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button