खेल कूद स्वस्थ्य शरीर के लिए जरूरी : सूर्यकांत

पटना। मेरा युवा भारत, पटना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में पटना कॉलेज, पटना के खेल मैदान/परिसर में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
समूह वर्ग में आयोजित फुटबॉल (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता में मसौढ़ी की टीम विजेता रही, जबकि बिहटा की टीम उपविजेता रही। वहीं, महिला वर्ग में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में फतुहा के युवा क्लब ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का स्थान प्राप्त किया, जबकि बिहटा के युवा क्लब ने उपविजेता स्थान हासिल किया।

महिला वर्ग में आयोजित 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तीनों स्थानों पर मसौढ़ी की युवतियों ने क्रमशः अंजली कुमारी, रानी कुमारी एवं प्रीति मेहता के रूप में अपना वर्चस्व स्थापित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य, पटना कॉलेज, पटना, राज्य निदेशक सूर्यकांत कुमार ने मेरा युवा भारत, पटना तथा प्रेम कुमार, संस्थापक, प्रेम युवा फाउंडेशन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा प्रतिभागी युवाओं को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में केदारनाथ सिंह लेखा पदाधिकारी एवं मो. हमीद राजा पीएच.डी. शोधार्थी, पटना विश्वविद्यालय सहित मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक अल्का राज, रजनी कुमारी एवं स नेहा शर्मा, अंजू कुमारी, सन्नी कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button