नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्णिया में ऐतिहासिक जश्न, सड़कों पर उतरा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

 

संगठन से सत्ता तक, भाजपा के ‘नवीन युग’ का आग़ाज़ : जिलाध्यक्ष मनोज सिंह

“दुनिया के सबसे बड़े संगठन को सबसे युवा नेतृत्व” : जिला मंत्री नूतन गुप्ता

 

 

पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर श्री नितिन नबीन जी के निर्विरोध निर्वाचन ने न केवल राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि पूर्णिया और सीमांचल क्षेत्र में इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। यह चुनाव सिर्फ नेतृत्व परिवर्तन नहीं, बल्कि भाजपा की वैचारिक एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की रणनीति का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।

इस ऐतिहासिक निर्णय की घोषणा होते ही पूर्णिया के आरएन शाह चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, गुलाल उड़ाया, ढोल-नगाड़े बजाए, मिठाइयाँ बाँटी और “मोदी-नितिन, देश का भविष्य” जैसे नारों से वातावरण को जोशीला बना दिया। उत्सव का यह दृश्य सड़कों पर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संदेश देता नजर आया।

कुशल संगठनकर्ता, दूरदर्शी नेतृत्व

श्री नितिन नबीन को एक अनुभवी संगठनकर्ता, दूरदर्शी नेता और समर्पित राष्ट्रभक्त के रूप में जाना जाता है। उनके नेतृत्व में भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति को नई गति दी है।

सीमांचल क्षेत्र में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढांचे के विकास और किसान-कल्याण योजनाओं के प्रभाव को और मजबूत करने की उम्मीद कार्यकर्ताओं ने जताई।

यह भाजपा का नवीन युग है : मनोज सिंह

भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा यह भाजपा का नवीन युग है। नितिन नबीन जी के नेतृत्व में ‘संकल्प से सिद्धि’ की यात्रा और तेज होगी। पार्टी संगठन से लेकर जनसेवा तक नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

भाजपा को मिला अब तक का सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष : नूतन गुप्ता

कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभा रहीं प्रखर भाजपा नेत्री सह जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने कहा दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन को अब तक का सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है। करोड़ों कार्यकर्ताओं और देशवासियों ने नितिन नबीन जी का सहर्ष स्वागत किया है।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, ज्ञानेंदु शेखर, रामनारायण मेहता, जिला महामंत्री अरुण राय पुलक, संजय पोद्दार, जिला मंत्री नूतन गुप्ता, मीनाक्षी सिन्हा,युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता वर्मन,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो. अजहर आलम,सोशल मीडिया संयोजक शुभम झा, सह-संयोजक अमन कुमार, सहित सैकड़ों वरिष्ठ, युवा एवं महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button