वीरपुर में देसी पिस्टल के साथ युवक धराया, जांच में जुटी पुलिस 

लड़ाई-झगड़े के दौरान युवक से छीनी गई पिस्टल बरामद, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वीरपुर, बेगूसराय। वीरपुर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। जानकारी के अनुसार, वीरपुर थाना को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के वीरपुर पश्चिमी वार्ड संख्या पांच में ग्रामीणों के लड़ाई-झगड़े के दौरान एक युवक के पास से ग्रामीणों ने देसी पिस्टल छीन ली है और उसे पकड़कर रखा गया है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने जब पकड़े गए युवक से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम शिवम कुमार, पिता रंजन सिंह, निवासी वीरपुर पश्चिमी वार्ड संख्या आठ बताया।पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसके पास से बरामद देसी पिस्टल को जब्त कर लिया और उसे थाना लाया गया। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवक के पास हथियार कहां से आया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button