वीरपुर में 106 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोशाक वितरण शुरू

वीरपुर (बेगूसराय)। प्रखंड के 106 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के बीच पोशाक वितरण का कार्य शुरू हो गया है। इस पहल से करीब 4200 बच्चों को लाभ मिलेगा। जीविका महिला समूहों द्वारा तैयार पोशाक का वितरण चरणबद्ध तरीके से सेविकाओं के माध्यम से अभिभावकों की उपस्थिति में किया जा रहा है। सीडीपीओ नितेश कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को समान पोशाक उपलब्ध कराना और उन्हें नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र आने के लिए प्रेरित करना है।

वितरण के दौरान अभिभावकों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है। पोशाक मिलने से बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सीडीपीओ ने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति, साफ-सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देने की अपील की है। मंगलवार को वीरपुर पश्चिमी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-47 पर भी वार्ड सदस्य जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में पोशाक वितरण किया गया। मौके पर सेविका सहायिका सहित बच्चों के अभिभावक व जीविका महिला मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button