खरवार भोगता समाज की बैठक में धूमधाम से सरहुल पर्व मनाने का निर्णय

सिमडेगा। खरवार भोगता समाज विकास संघ की बैठक रविवार को हुई। बैठक सामुदायिक भवन बखरीटोली में हुई। वार्ड सदस्य ज्योति मानकी की उपस्थिति में आयोजित बैठक की अध्यक्षता दिनेश प्रधान ने की। बैठक में सरहुल पर्व को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। वार्ड सदस्य ने कहा कि सरहुल पर्व हमारी संस्कृति की पहचान है जो हमारी गौरवशाली परंपरा एवं प्रकृति प्रेम का संदेश भी देता है। उन्होने पुरे विधि विधान के साथ सरहुल पुजा करने एवं शोभा यात्रा निकालने की बात कही। बैठक में गांव के हर परिवार से सहयोग राशि लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में सरहुल पर्व के सफल आयोजन को लेकर समिति का गठन किया गया। जिसमें दिनेश प्रधान को अध्यक्ष, जय श्री प्रधान को सचिव, रंजीत प्रधान को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रुप में बिरसा प्रधान, पूजा कुमारी, श्रीराम प्रधान, संदीप प्रधान, कृष्णा प्रधान, महानंद प्रधान, अर्जुन प्रधान, विजय प्रधान, सुमन कुमारी, अतिश प्रधान, जितेंद्र प्रधान आदि को शामिल किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button