नए सत्र के लिए जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित

नावाडीह। जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, नावाडीह में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नवप्रवेशित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के स्वागत हेतु “इंडक्शन प्रोग्राम” (प्रस्तावना कार्यक्रम) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रनाथ सिन्हा एवं उपप्रधानाचार्य कृष्णा बिस्वास द्वारा अभिभावकों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री सिन्हा ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का हार्दिक स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षिक दृष्टि एवं मूल्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान परीक्षा विभाग की प्रमुख दिव्या गार्डी ने विद्यालय की शैक्षणिक प्रणाली एवं नीतियों की विस्तृत जानकारी दी। शिक्षक बिप्लब दास ने छात्र जीवन, अनुशासन एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के महत्व को स्पष्ट किया। वहीं, शिक्षिका शताब्दी मुखर्जी ने अभिभावकों की अपेक्षाओं एवं विद्यालय के साथ उनके समन्वय की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने-अपने विषयों एवं कक्षाओं का परिचय अभिभावकों से कराया, जिससे अभिभावकों को विद्यालय की कार्यप्रणाली को समझने में सहायता मिली। कार्यक्रम के अंत में उपप्रधानाचार्य कृष्णा बिस्वास द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
इंडक्शन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नए वातावरण में सहज बनाना, विद्यालय की कार्यप्रणाली से परिचित कराना तथा शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button