पीएम श्री उच्च विद्यालय, महेशमारा (मोहनपुर) में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित

देवघर। पीएम श्री उच्च विद्यालय, महेशमारा (मोहनपुर) में अभिभावकों एवं शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाना, बच्चों की पढ़ाई में सुधार लाना तथा उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना था। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कक्षा एक से सात तक के विद्यार्थियों को उनके परीक्षा पत्र वितरित किए गए, ताकि अभिभावक अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को समझ सकें और आवश्यक सुधार के लिए कदम उठा सकें।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय शंकर ठाकुर ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई में नियमित रूप से सहयोग करें और उनकी प्रगति पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने भी अपने सुझाव साझा किए और विद्यालय प्रबंधन के साथ मिलकर बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कार्य करने की सहमति व्यक्त की। विद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर वार्ड संख्या 25 की पार्षद सुमन कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं भी बैठक में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button