बछवाड़ा हादसा: 60 वर्षीय मजदूर की मौत, सड़क जाम

बेगूसराय। जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में NH-28 पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क पार कर रहे 60 वर्षीय मजदूर विंदेश्वर दास को अपनी चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।रानी पंचायत-3, वार्ड नंबर-11 के निवासी विंदेश्वर रोज की तरह सुबह घर से शौच के लिए निकले थे। बेगूसराय की ओर से आ रहे हाइवा ने उन्हें रौंद दिया। ड्राइवर को गाड़ी रोकने का मौका तक नहीं मिला।ग्रामीणों का गुस्सा फूटा:हादसे की खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए और NH-28 को दोनों लेन में जाम कर दिया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क पर भारी वाहनों की मनमानी रफ्तार पर कोई अंकुश नहीं है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस ने संभाला मामला:डायल-112 और स्थानीय पुलिस तुरंत पहुंची। आधे घंटे की मशक्कत और सरकारी सहायता का भरोसा दिलाने के बाद जाम हटवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुटी है।यह हादसा सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। अधिकारियों को NH-28 पर स्पीड कंट्रोल और चेतावनी संकेत लगाने चाहिए, ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button