वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पंकज सिन्हा के जन्मदिन पर पत्रकारों ने पौधा भेंट कर दी शुभकामनाएं

-राजीव कुमार
नवादा: जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं AIRA इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन के मगध प्रमंडल के प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ. पंकज सिन्हा का जन्मदिन मंगलवार को पत्रकारिता जगत के बीच उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के कई पत्रकार उनके आवास पहुंचे और पौधा, बुके तथा मिठाई भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
डॉ. पंकज सिन्हा नवादा से प्रकाशित एक प्रमुख हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से जुड़े हैं और पिछले 28 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। भ्रष्टाचार, जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर उन्होंने आम लोगों की आवाज को बुलंद किया है।
जन्मदिन समारोह में AIRA इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुमन मिश्रा, प्रदेश सचिव सुनील कुमार तथा आलोक कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं संगठन के नवादा जिलाध्यक्ष सनोज कुमार संगम के नेतृत्व में पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल भी समारोह में शामिल हुआ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सनोज कुमार संगम, सचिव अनंत कुमार, संजय कुमार वर्मा, विजय कुमार, उपेंद्र राजवंशी, चंदन चौधरी, राकेश राजवंशी, विवेक कुमार, बबलू कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने डॉ. पंकज सिन्हा के लंबे पत्रकारिता जीवन और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुमन मिश्रा ने कहा कि डॉ. पंकज सिन्हा ने पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनाया है। वहीं प्रदेश सचिव सुनील कुमार ने संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका की प्रशंसा की।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी पत्रकारों ने उन्हें फलदार पौधा भेंट किया। डॉ. पंकज सिन्हा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी सत्य, निष्पक्षता और जनहित की पत्रकारिता के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।
समारोह के अंत में केक काटा गया तथा उपस्थित सभी लोगों के बीच मिठाई वितरित की गई। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।



