सड़क दुर्घटना में शिक्षिका जख्मी

कटोरिया/बांका। कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के राधानगर के पास गुरूवार को सड़क दुर्घटना में एक शिक्षिका गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई। जख्मी शिक्षिका मुजफ्फरपुर के रियाजउद्दीन अंसारी की पत्नी इशरत खातून बताई गई है। जानकारी के अनुसार उक्त शिक्षिका कटोरिया के भोरसार भेलवा स्थित अपने विद्यालय से स्कूटी द्वारा कठौन आ रही थी। इसी दौरान राधानगर के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात बाईक ने धक्का मार दिया। जिससे शिक्षिका सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर बिनोद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।



