नए समाहरणालय भवन को हैंडओवर से पूर्व पूर्ण रूप से करे दुरुस्त : उपायुक्त

देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ द्वारा आज दिनांक-23.01.2027 को चरकीपहाड़ी स्थित नव निर्मित समाहरणालय भवन का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने हैंडओवर से पूर्व भवन निर्माण विभाग से नए समाहरणालय हेतु तैयार डीपीआर की तर्ज पर पूर्ण कार्यो का अवलोकन करते हुए संबंधित एजेंसी व कार्यपालक अभियंता को को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावे उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यों की गुणवता की जांच करते हुए शेष बचे कार्यो को पूर्ण करने का निदेश संबंधित कार्यपालक अभियंता व एजेंसी के अधिकारियों को दिया। आगे उपायुक्त ने नये समाहरणालय भवन के अन्तर्गत विभिन्न तल्लो पर कार्यालय कक्ष, मीटिंग हॉल व अन्य कमरों के पूर्ण कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, डीएमएफटी की टीम एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।



