नवगछिया में चैंपियन खिलाड़ियों का भव्य रोड शो, बिहपुर में सम्मान

भगलपुर। रविवार को नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के संयोजन में बिहपुर में चैंपियन अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों का रोड शो निकाला गया। राज्य प्रवक्ता सह जिला सखचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि इस रोड शो में हाल ही इंडोनेशिया के बाली शहर में आयोजित इंडोनेशिया-भारत बाल बैडमिंटन टेस्ट श्रृंखला को 3:0 जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी बिहपुर के विक्रमपुर निवासी सूरज कुमार, 2025 में पटना में आयोजित चार देशीय नेपाल, श्रीलंका व भूटान को हराकर चैंपियन बनी भारतीय टीम की खिलाड़ी नवगछिया की प्रज्ञा भारती समेत 2019 में मोतिहारी में इंडोनेशिया को 3:0 से हराने वाले भारतीय टीम के खिलाड़ी अंकित कुमा शर्मा व इसी वर्ष नेपाल में आयोजित टेस्ट श्रृंखला में नेपाल को 3:0 से हराने वाले भारतीय टीम के खिलाड़ी राहुल कुमार का इस रोड शो के दौरान आमजनों व खेलप्रेमियों ने अभिनंदन व सम्मान किया। वहीं इस दौरान मौके पर थाना बिहपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार, रेल थानाध्यक्ष सुदामा पासवान, बिहपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी व बलों के के साथ साथ जिप मोईन राईन, मुखिया मनोज लाल, पंसस अमन आनंद, आयुष भारद्वाज, चंदन पासवान, अलखनिरंजन पासवान व मो.फिरोज आदि ने खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया।



