पालीगंज में लोजपा नेता सुनील यादव ने नव चयनित BDO चांदनी कुमारी को किया सम्मानित

पालीगंज। पालीगंज विधानसभा क्षेत्र के लोजपा नेता सुनील यादव ने 70वीं बीपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल कर बीडीओ (प्रखंड विकास पदाधिकारी) पद के लिए चयनित हुईं चांदनी कुमारी को सम्मानित किया।

जानकारी के अनुसार, पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के हेल्हा गांव निवासी रंजीत कुमार साव की पुत्री चांदनी कुमारी ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उनके चयन की खबर मिलते ही गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

लोजपा नेता ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

चांदनी कुमारी की सफलता की जानकारी मिलने के बाद पालीगंज विधानसभा के लोजपा नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनील यादव संवाददाता पंकज कुमार के साथ उनके आवास पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने चांदनी कुमारी को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रजौली अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर, 241 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

युवाओं और युवतियों के लिए बनी प्रेरणा

इस अवसर पर सुनील यादव ने कहा कि मात्र 22 वर्ष 6 माह की उम्र में चांदनी कुमारी ने बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि चांदनी कुमारी की सफलता नई पीढ़ी, विशेषकर युवतियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

ग्रामीणों ने भी चांदनी कुमारी की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button