रंगों का प्रसिद्ध त्योहार होली संपन्न हुआ केतुंगाधाम में

सिमडेगा। बालासाहब देशपांडे द्वारा सिंचित, पल्लवित एवं पुष्पित ‘वनवासी कल्याण आश्रम ‘का बहता -फैलता मधुर बयार ‘श्री हरि वनवासी विकास समिति झारखंड ‘ द्वारा सुबासित सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर केतुंगाधाम में रंगों का एक मात्र त्योहार होली हाथ में रंग -अबीर-गुलाल लेकर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

सर्व प्रथम भैया शुभम कुमार ने भागवा ध्वज लगाया। विद्यालय पबंधकारिणी समिति के आदरणीय अध्यक्ष सह धाम पुजारी श्री प्रदीप गोस्वामी जी ने विश्व गुरु भागवा ध्वज के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर, अबीर एवं पुष्पार्पण किया। मानव धर्म रक्षक संघ केतुंगाधाम के संरक्षक श्री केशव चन्द्र पाणिग्राही और प्रधानाचार्य ने भी अबीर एवं पुष्पार्पण किया। आचार्यो एवं भैया -बहनों के प्रतिनिधि ने भी भक्ति भाव से संपन्न किया। एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष, संरक्षक और प्रधानाचार्य ने होली त्योहार मनाने और इसके महत्व के संबंध में भैया -बहनों को जानकारी दीं।अंत में ध्वज – प्रार्थना के साथ उत्सव का विसर्जन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button