काशीचक में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और ग्राम सभा का आयोजन

काशीचक (नवादा): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर काशीचक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा विशेष ग्राम सभाओं का भी आयोजन हुआ।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख पंकज कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि एक पेड़ लगाकर हम आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ वातावरण का उपहार दे सकते हैं। उन्होंने बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।

प्रोग्राम पदाधिकारी कुमुद कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों में लोगों को पौधारोपण के लिए जागरूक किया गया तथा पंचायत मुख्यालयों में रैली भी निकाली गई।

थाना परिसर में वृक्षारोपण करते पुलिस अधिकारी

सूफियान चौहान ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ लगाने से भविष्य में शुद्ध हवा, फल और छाया मिलती है। उन्होंने लोगों से इस अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाने की शपथ लेने की अपील की।

थाना परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्युत केंद्र सहित विभिन्न स्थानों पर भी पौधारोपण कार्यक्रम हुए। कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन पर चिंता व्यक्त की।

प्रखंड समन्वयक मनीष कुमार ने कहा कि पानी के दूषित होने से गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं, इसलिए पौधारोपण के साथ-साथ स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button