हुरदा में छः पंचायत स्तरीय मुंडा समाज हॉकी-फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया

  • अंबेडकर ग्राउंड में आदिवासी मुंडा समाज के द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता के समापन में दिखा रोमांच,खेल के साथ आदिवासी मुंडा संस्कृति की दिखी झलक
  • पुरूष फुटबॉल फाइनल मैच रायकेरा बनाम साहूबेड़ा के बीच खेला जिसमें पेनाल्टी शूटआउट में रायकेरा 1-0 से विजयी
  • महिला फुटबॉल फाइनल प्रतियोगिता पट्टातिरील के बीच खेला गया जिसमें पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से पट्टातिरील टिम विजयी हुई।

हुरदा/बानो: बानो प्रखंड के हुरदा में आयोजित 06 पंचायत स्तरीय मुंडा समाज हॉकी-फुटबॉल महिला एवं पुरुष खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया मुख्य रूप से शामिल हुए।इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।इससे पूर्व खेल मैदान पहुंचने पर विधायक सुदीप गुड़िया और अन्य अतिथियों का मुंडारी गीत और आदिवासी पारंपरिक नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया।

 

कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व विधायक सुदीप गुड़िया ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, साहस और समाज के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

 

खेल का शुभारंभ तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।खेल प्रतियोगिता में पुरूष फुटबॉल फाइनल मैच रायकेरा बनाम साहूबेड़ा के बीच खेला गया जिसमें निर्धारित खेल समय में दोनों टीमें बराबर पर रही इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में रायकेरा 1-0 से विजयी हुई।

 

वहीं महिला फुटबॉल फाइनल प्रतियोगिता पट्टातिरील के बीच खेला गया जिसमें भी निर्धारित समय पर दोनों टीम बराबर पर रही,पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से पट्टातिरील टिम विजयी हुई।

 

तत्पश्चात विधायक सुदीप गुड़िया ने उपस्थित लोगों को मुंडारी भाषा में संबोधित किया। ने कहा कि मुंडा समाज हमारी पहचान है और अपने संस्कृति परंपरा रीति रिवाज एवं मातृभाषा को बचाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज के लोगों से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने और आने वाली पीढ़ी को भी अपनी परंपराओं की जानकारी देने का आह्वान किया। विधायक ने शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समाज के लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक होना होगा शिक्षा के माध्यम से ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है उन्होंने मुंडारी भाषा को अपनी मातृभाषा बताते हुए इसे नहीं बोलते तथा समाज को एकजुट रहने की भी अपील की। उन्होंने समाज में नशे के बढ़ते प्रयोग से दूर रहने और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने की भी बात कही।विधायक सुदीप गुड़िया ने क्षेत्र के विकास संबंधी समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र वासियों द्वारा एंबुलेंस की मांग की जा रही थी उन्होंने बताया की इच्छा पंचायत के लोगों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई है और लोगों से इसका लाभ लेने की अपील की उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रयास लगातार जारी रहेगा।

*विधायक सुदीप गुड़िया* ने आगे कहा कि हुरदा क्षेत्र उड़ीसा सीमा से सटा हुआ महत्वपूर्ण क्षेत्र है। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यहां स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि हुरदा क्षेत्र में बहुत जल्द एक बड़े अस्पताल के निर्माण की दिशा में पहल की जाएगी, जिससे आसपास के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

 

विधायक ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि हुरदा क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए विधायक मद से एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर मरीज को अस्पताल पहुंचाना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। एम्बुलेंस की सुविधा का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है।

 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हॉकी और फुटबॉल जैसे खेलों के माध्यम से क्षेत्र के युवा अपनी प्रतिभा को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सकते हैं। खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

 

विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि क्षेत्र का विकास केवल सड़क और भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, खेल, शिक्षा और युवाओं के अवसरों को मजबूत करना भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जनहित से जुड़े इन सभी विषयों पर प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा।

 

कार्यक्रम के अंत में चारों वर्गों के विजेता एवं उपविजेता सहित विभिन्न स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। मौके पर विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

 

 

कार्यक्रम के दौरान पूरे अंबेडकर मैदान में मुंडारी गीत,पारंपरिक नृत्य और आदिवासी वेशभूषा ने माहौल को पूरी तरह सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। महिलाओं और पुरुषों के पारंपरिक नृत्य ने दर्शकों का विशेष रूप से आकर्षित किया।विधायक ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की सराहना की।

 

 

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश बागे, विधायक प्रतिनिधि विधुत विभाग तनवीर हुसैन, विधायक के निजी सचिव अमित बडिंग झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह बड़कादुइल मुखिया अनिल लुगुन, उपाध्यक्ष तुरतन गुड़िया,मुंडा समाज खेल समिति के अध्यक्ष सह जमतई मुखिया नामजन जोजो,उपाध्यक्ष कामिल डांग,रायकेरा मुखिया सोमा पाहन,साहूबेड़ा मुखिया सुसाना जड़िया,बिंतुका मुखिया प्रिती बुढ़,डुमरिया मुखिया लुथर भुइंया,गेनमेर मुखिया अनिता डांग, खेल समिति सचिव विमल केरकेट्टा,कोषाध्यक्ष जोलेन जोजो,उप कोषाध्यक्ष तुरतन गुड़िया,सलाहकार जसुवा टुडू,प्रधान लुगुन, सदस्य फूलचंद जोजो, सेवेस्तियन जोजो,सनिका हेमरोम,ग्लेडसन लुगुन,थोमस जोजो,सुलेमान बारला,मसीह बरजो,तेयोफिल भेंगरा,भौसा मुंडा, प्रधान लुगुन,मनुएल हेमरोम,सबन डांग,दिलीप जोजो,शिमोन जोजो,महेश हेमरोम,अभिराम कुडू, सहित बड़ी संख्या में मुंडा समाज के प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, खेलप्रेमी, खिलाड़ी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button