छात्र-छात्राओं की समस्याओं पर JAC अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा से मुलाकात, समाधान का मिला आश्वासन

छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर पूर्व छात्र संघ सचिव ने JAC अध्यक्ष से की मुलाकात

पिछले दिनों छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्र संघ के पूर्व सचिव एवं एस.के.एम.यू., दुमका के पूर्व सीनेट सदस्य ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अध्यक्ष को अवगत कराया कि उनके कार्यकाल में विद्यार्थियों को काफी लाभ प्राप्त हो रहा है।

हाल ही में प्रकाशित आकांक्षा परीक्षा के परिणामों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वास्तव में मेधावी विद्यार्थियों को संतोषजनक अंक प्राप्त हुए हैं, जिससे मेहनत करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच खुशी और उत्साह का माहौल बना है।

मुलाकात के दौरान विशेष रूप से संताल परगना क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की कुछ छोटी-छोटी समस्याओं से भी अध्यक्ष को अवगत कराया गया। इस पर JAC अध्यक्ष ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इसके अलावा वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणामों को लेकर भी इस वर्ष विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। वहीं महाविद्यालयों से 12वीं कक्षा की पढ़ाई समाप्त किए जाने के बाद पूर्व से कार्यरत JAC कर्मियों को हो रही परेशानियों का मुद्दा भी उठाया गया। इस संबंध में भी सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ तथा जल्द समाधान निकालने की बात कही गई।

अंत में सभी JAC कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं की ओर से JAC अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button