ऑपरेशन सतर्क में RPF को बड़ी सफलता: 19 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

धनबाद। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के अंतर्गत मंडल धनबाद की अपराध आसूचना शाखा (CIB) और आरपीएफ पोस्ट धनबाद की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कुल 19 बोतल अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 14,250 एमएल) जिसकी कीमत लगभग 18,720 रुपये है, बरामद की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 मार्च 2026 को निरीक्षक प्रभारी अपराध आसूचना शाखा धनबाद के निर्देशन में CIB और आरपीएफ पोस्ट धनबाद के अधिकारी एवं स्टाफ धनबाद रेलवे स्टेशन पर आपराधिक गश्त और गुप्त निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-02 के हावड़ा छोर पर TLI कार्यालय के पास स्थित शेड के पास एक व्यक्ति काले रंग का पिठ्ठू बैग और सफेद झोला लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया।
पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शिव कुमार प्रसाद (उम्र 55 वर्ष), पिता स्व. अंबिका प्रसाद, निवासी फतुहा, खुशरूपुर, थाना फतुहा, जिला पटना (बिहार) बताया। आगे पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसके बैग और झोले में अंग्रेजी शराब है, जिसे वह आसनसोल से खरीदकर धनबाद लाया था और ट्रेन संख्या 13329 गंगा दामोदर एक्सप्रेस से पटना ले जाकर अधिक दाम पर बेचने की योजना थी।
इसके बाद मौके पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से बरामद शराब को जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया तथा मानवाधिकार नियमों का पालन करते हुए गिरफ्तारी सह जामा तलाशी रिपोर्ट तैयार की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की सूचना उसके बताए अनुसार उसकी बेटी को दे दी गई और आगे की कार्रवाई के लिए उसे आरपीएफ पोस्ट धनबाद लाया गया।
बरामद सामान
काला पिठ्ठू बैग से 09 बोतल Royal Stag Ultra Premium Whisky (750 ml)
03 बोतल Royal Stag Superior Whisky (750 ml)
सफेद झोले से 07 बोतल Blender’s Pride Ultra Premium Whisky (750 ml)
कुल मिलाकर 19 बोतल अंग्रेजी शराब (14,250 ml) जिसकी अनुमानित कीमत 18,720 रुपये बताई गई है।
गश्ती दल के सदस्य
कुंदन कुमार (SI/RPF), शशिकांत तिवारी (ASI/CIB), बबुलेश कुमार (HC), सोनू पांडेय (HC), संजीव कुमार (CT), फूलचंद महतो (HC), मो. तनवीर खान (HC), उमापति सिंह (CT), विकास कुमार (CT) और आदित्य नारायण राय (CT) इस अभियान में शामिल थे।
आरपीएफ की इस कार्रवाई से रेलवे क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।



