“स्कूल चलो अभियान” के तहत माधोगढ़ में जागरूकता रैली, बच्चों को किया गया सम्मानित

माधोगढ़। स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को किताबें, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर एक जागरूकता रैली निकाली, जिसका उद्देश्य शिक्षा के प्रति जन-जन को जागरूक करना था। रैली का शुभारंभ अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी, मुख्य अतिथि चेयरमैन राघवेंद्र व्यास, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि महेश पत्राही, ब्लॉक अध्यक्ष अजय भदौरिया तथा भरत भदौरिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का आह्वान किया।



