25 अप्रैल को बीजेपी निकालेगी जन आक्रोश रैली

  • सिमडेगा जिला से कार्यकर्ता लेंगे भाग

सिमडेगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक, 2023) भारत की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित करने वाला एक ऐतिहासिक कानून है। यह 106वां संवैधानिक संशोधन है जो लोकसभा, दिल्ली विधानसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करता है।

भारतीय जनता पार्टी के सिमडेगा जिला प्रभारी बबन गुप्ता ने भाजपा जिला कार्यालय में बैठक की, जहां उन्होंने पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को बताया कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में भारतीय जनता पार्टी ने एक बहुमूल्य और अहम कदम उठाया. जिसे विपक्षी पार्टी के नेता कांग्रेस के राहुल गांधी के साथ विपक्षी पार्टी के सदस्यों ने सांसद में नारी शक्ति व अधिनियम का विरोध किया। भाजपा के द्वारा विपक्षी पार्टी के विरोध में जन आक्रोश रैली 25 अप्रैल को राँची में निकाली जाएगी। जिसमे सिमडेगा जिला से अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एक साथ खड़ा होकर कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों का पुरजोर विरोध प्रदर्शन जन आक्रोश रैली के माध्यम से किया जाएगा।

भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक पुरी ने भी कांग्रेस को महिलाओं का विरोधी बताया. उन्होंने कहा कि लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में 1/3 यानी 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. आरक्षित 33% सीटों के भीतर ही अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की महिलाओं के लिए भी आरक्षण की व्यवस्था है। यह कानून परिसीमन प्रक्रिया के बाद लागू होगा, जिससे यह 2029 के लोकसभा चुनावों के आसपास प्रभावी होने की संभावना है. इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाना और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका सुनिश्चित करना है।

बीजेपी के जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तीखे हमले किए हैं और उन्हें महिला विरोधी करार दिया है. उन्होंने इसे लोकतंत्र के इतिहास में शर्मनाक बताया और कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित करने की सोची-समझी रणनीति अपनाई। कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में महिला अपराध और दुष्कर्म के मामलों में शीर्ष पर था, इसलिए उन्हें महिलाओं की सुरक्षा पर बात करने का हक नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर महिला जनाधार कम होने से बौखलाने का आरोप लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button