मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा की दोनों पालियाँ शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न
नवादा में सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न, 18 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

नवादा, राजीव कुमार। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा बुधवार को जिले के सभी 18 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक संपन्न हुई।
प्रथम पाली में कुल 9,312 अभ्यर्थियों में से 4,303 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 5,009 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में भी कुल 9,312 अभ्यर्थियों में से 4,310 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 5,002 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं निगरानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का लगातार निरीक्षण किया गया तथा परीक्षा संचालन की गहन मॉनिटरिंग की गई, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण बनी रही।



