विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित

कालपी (जालौन )। कालपी नगर की अंबेडकर बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में पधारे पूरन लाल विभाग सेवा प्रमुख झांसी विभाग ने हिंदुत्व की बात करते हुए कहा यदि हिंदू संगठित होगा तभी इस देश का उत्थान एवं विश्व गुरु बनने का सपना कारगर होगा।
उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने यह सपना देखा था इस सपने की राह पर चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक अपने शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से हिंदू सम्मेलन के आयोजनों में हिंदू एकता एवं शताब्दी वर्ष में संघ द्वारा तय किए गए पांच परिवर्तन और संघ की 100 वर्ष की यात्रा पूर्ण कर शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष में कुछ कार्यक्रम अलग से तय किया जिसमें विराट हिंदू सम्मेलन समस्त भारत देश की बस्तियो में हो रहे हैं। जिसमें हिंदू कैसे संगठित हो सिर्फ इसी बात पर जोर दिया जा रहा है विभाग सेवा प्रमुख पूरन लाल ने बताया संघ कि 100 वर्ष की यात्रा कितनी संघर्ष मय रही है। कार्यक्रम में सहवक्ता के रूप में मोहन शुक्ला, नगर कार्यकारिणी से नगर संघ चालक लल्लू राम गुप्ता, सह नगर संघ चालक शिव सिंह राठौड़, नगर प्रचारक लक्ष्मण, नगर शारीरिक प्रमुख मनीष, नगर बौद्धिक प्रमुख रमेश,नगर विद्यार्थी प्रमुख शिवेंद्र भूषण, विशिष्ट अतिथि के रूप में सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक हरी भूषण सिंह, प्रधानाचार्य देवेंद बस्ती समन्वयक शिवम सविता कार्यक्रम संयोजक आकाश द्विवेदी एवं समस्त हिंदू समाज की मातृशक्ति एवं हिंदू भाई बहन उपस्थित रहे।



