जिले में अवैध खनन के रोकथाम को लेकर करे सख्त कार्रवाई : उपायुक्त

  • उपायुक्त ने शहरी क्षेत्र के प्रवेश स्थलों पर रात्रि समय में चार चेक पोस्ट निर्माण के साथ सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित करने का दिया निर्देश
  • शहरी क्षेत्र में अवैध ढुलाई करने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई
  • पुलिस अधीक्षक ने आन द स्पाट वाहन जब्त कर माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का दिया निर्देश

देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ की सयुंक्त अध्यक्षता में 12.02.2026 को अवैध बालू के रोकथाम और उठाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने रात्रि समय में अवैध खनन के रोकथाम को लेकर किए जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही अवैध खनन करने वाले वाहनों को जब्त करते हुए वाहन मालिकों पर एफआईआर करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने शहरी क्षेत्र के प्रवेश स्थलों पर रात्रि समय में चार चेक पोस्ट निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ सभी चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे भी अधिष्ठापित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देशित किया की अवैध बालू उठाव के रोकथाम में जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका है। ऐसे में अवैध बालू उठाव में संलिप्तता पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें।

आगे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 194 पंचायतों साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने पंचायतों में बालू उठाव को लेकर अवैध काटे जाने वाले चालान पर कार्रवाई करने का निर्देश जिला पंचायती राज पदाधिकारी को दिया। आगे अवैध गतिविधियों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने और बालू उठाव के अवैध स्टाक पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान अवैध बालू के रोकथाम को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक ने चिन्हित बालू माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, माइनिंग इंस्पेक्टर, एमभीआई, संबंधित थानों के थाना प्रभारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी डीएमएफटी की टीम व संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button