विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर एक माह का जागरूकता अभियान जारी

देवघर। विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर चल रहे एक माह के ओरल स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान के तहत आज चांदडीह स्थित ओल्ड एज होम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त दंत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शालिनी कुमारी एवं डेंटल हाइजिनिस्ट प्रभाकर कुमार द्वारा 25 लोगों का ओरल स्क्रीनिंग किया गया। साथ ही सभी लाभार्थियों के बीच टूथपेस्ट, माउथवॉश एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया।
इसके अतिरिक्त, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित दंत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुराधा कुमारी द्वारा सरवां स्थित भंडारो के प्राथमिक विद्यालय में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के 55 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य सरिता कुमारी भी मौजूद थीं।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शरद कुमार ने बताया कि अभियान के शेष अगले दस कार्य दिवसों में जागरूकता गतिविधियों को और अधिक गति दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।



