पाली पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, 18 विभागों ने लगाए स्टॉल, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

कौआकोल (नवादा): कौआकोल प्रखंड के पाली पंचायत स्थित पंचायत भवन में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शमा बानो ने की। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना था।

शमा बानो ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से कुल 18 स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों से उनकी समस्याओं एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र सहित अन्य सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं से जुड़े आवेदन और शिकायतें दर्ज कराईं।

शिविर में मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कई आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन करते हुए तत्काल समाधान किया। वहीं, शेष आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर अंचलाधिकारी (सीओ) चंदन चौधरी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) अजित कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) असलम हुसैन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) आशुतोष रंजन, पाली पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button