नगर निगम चुनाव की हुई घोषणा: 23 फरवरी को मतदान, 27 को मतगणना

रांची। राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड ने आखिरकार नगर निगम (नगरपालिका) आम चुनाव 2026 की औपचारिक घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस बार नगर निगम चुनाव निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपन्न होंगे। चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 28 जनवरी 2026 से होने जा रही है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 29 जनवरी से 4 फरवरी तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 फरवरी को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 6 फरवरी तय की गई है। इसके बाद 7 फरवरी को उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किए जाएंगे।
सबसे अहम चरण — मतदान — आयोग ने 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को निर्धारित किया है। इस दिन सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। मतदान शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
वहीं, मतगणना की तिथि भी तय कर दी गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसी दिन यह साफ हो जाएगा कि नगर निगम की बागडोर किसके हाथ में जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर तैयारी शुरू करने को कहा है, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और समय पर पूरी हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button