2 अस्पतालों में आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेलों में 105 मरीजों का हुआ उपचार

कालपी, जालौन। शासन की महात्वाकांक्षी योजना के तहत रविवार को कालपी तथा महेवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकीय टीमों के द्वारा मरीजों का उपचार करके बदलते मौसम में स्वस्थ रहने का परामर्श दिया गया।

रविवार को सुबह 10 से 4 वजे नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा कालपी में चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 63 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें 39 पुरुष तथा 24 महिला मरीज शामिल रहे।इस दौरान शुगर के 5 टेस्ट किए जबकि बुखार तथा स्किन के 7-7 मरीजों की जांच की गयी।

महिला चिकित्सक डॉ रंजना सिंह ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां देते हुये जागरूक किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में चिकित्साधिकारी डॉ शेख शहरयार, कर्मचारियों मनीष कुमार, कमलेश कुमार की मौजूदगी में आयोजित मेले में 42 मरीजों का इलाज किया गया। मेलो में कंडोम, टेबलेट तथा सामग्रियों का वितरण कर परिवार कल्याण कार्यक्रम के बारे में नागरिकों जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button