नरहट जनकल्याण शिविर में 72 आवेदन में 35 कन्या उत्थान योजना से हुए प्राप्त

नरहट/नवादा (विजय कुमार) : ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रखंड सभाकक्ष में प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदनों का निष्पादन किया जा रहा है।

शिविर की मॉनिटरिंग कर रहे बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि विभिन्न विभागों से कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 19 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से 35, लखपति दीदी योजना से 10 तथा पेंशन योजना से 12 आवेदन सहित कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें सर्वाधिक 35 आवेदन कन्या उत्थान योजना से संबंधित हैं।

शिविर के दौरान नशामुक्ति अभियान को लेकर उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई गई। वहीं लखपति दीदी योजना के तहत चयनित महिला राधा सिन्हा को उनके स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ऋण स्वीकृत किया गया। शिविर में उन्हें ऋण संबंधी पासबुक भी प्रदान की गई।

बीपीएम गीतिका रानी ने बताया कि राधा सिन्हा को योजना के तहत एक लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। इस राशि से वह सेराजनगर में डेकोरेशन व्यवसाय शुरू करेंगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर डीपीएम, सीडीपीओ ज्योति सिन्हा, बीसीओ सह बीईओ निशांत प्रियदर्शी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button