माँ सरस्वती की भूमिका में नेहा व चंद्र देव के भूमिका में प्रभाकर आएंगे नज़र

बैद्यनाथधाम। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर देवघर में निकलने वाली शिव बारात में प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय चांदन,बांका की +2 संगीत शिक्षिका नेहा सिंह सुन्दर माँ सरस्वती के रूप में नज़र आएगी जबकि नेहा पहली बार माँ लक्ष्मी का किरदार निभा चुकी है। ज्ञात हो कि गीतकार व लोकगायिका नेहा सिंह सुन्दर के यूट्यूब चैनल परउनकी मधुर आवाज़ में गाए गए गाने ‘बाबा सजल बारात’ , ‘नाचे बाराती बाबानगरी में’ और ‘शिवजी दूल्हा बनके’ जैसे गीतों में देवघर शिव बारात की भव्यता को देख सकते है जो पहले से शिवभक्तों और कांवरियों के बीच कई गीत काफ़ी लोकप्रिय है।

वहीं इनके पति पूर्व रेलवे हावड़ा मंडल में बतौर स्टेशन प्रबंधक प्रभाकर चंद्र देव के रूप में नजर आएंगे। नौकरी के साथ- साथ शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यों के अलावे भर सावन काँवरियों की सेवा बड़ी श्रद्धा व निष्ठा से करते रहे है। पिछले कई वर्षो से शिवरात्रि महोत्सव समिति का अंग रहे प्रभाकर पूर्व के वर्षों में भी साधु, चंद्र देव, वरुण देव, अग्निदेव, पवनदेव, वीरभद्र, नारद, विश्वकर्मा आदि पात्र निभा चुके है साथ ही छोटा भाई सुधाकर नारद के रूप में शिव बारात का हिस्सा बनेंगे।



