देवघर जिला कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दास का जिला बीस सूत्री कार्यालय में भव्य स्वागत

देवघर। जिला बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति द्वारा देवघर जिला कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं जिला बीस सूत्री सदस्य राजेन्द्र दास का स्वागत जिला बीस सूत्री कार्यालय में बड़े ही आत्मीय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय के नेतृत्व में समिति के सदस्य प्रो. उदय प्रकाश, दिनेश कुमार मंडल तथा झामुमो नेता मनोज कुमार दास सहित अन्य सदस्यों ने श्री दास का अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि राजेन्द्र दास के नेतृत्व में देवघर जिला कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में संगठन और अधिक सशक्त होगा।
साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, झारखंड प्रदेश प्रभारी के. राजू तथा प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनके नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।

वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दास ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ करेंगे। सभी साथियों को साथ लेकर टीम भावना से कार्य करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्य, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button