स्वास्थ्य कर्मियों ने नवनिर्वाचित महापौर रवि राउत का किया अभिनंदन

देवघर। झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला शाखा द्वारा कुष्ठ आश्रम रोड स्थित संघ कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र की अध्यक्षता में देवघर के नवनिर्वाचित महापौर रवि राउत के सम्मान में अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने महापौर रवि राउत को पगड़ी पहनाकर, अंगवस्त्र (शॉल) ओढ़ाकर, बुके भेंट कर तथा माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए महापौर रवि राउत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी उनके परिवार के सदस्य की तरह हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड चुनाव से लेकर महापौर के चुनाव तक स्वास्थ्य कर्मियों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग उन्हें मिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य कर्मियों को उनका सहयोग हमेशा मिलता रहेगा।

वहीं जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने संघ कार्यालय के जीर्णोद्धार में सहयोग करने तथा नगर निगम के अधीन संचालित अटल मुहल्ला क्लीनिकों और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने की मांग की।

महापौर ने इन समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, संजीव कुमार मिश्र, अरुण यादव, बुद्धिनाथ झा एवं विश्वनाथ बक्शी का अहम योगदान रहा।

इस अवसर पर अरुण कापरी, अरुण प्रसाद यादव, संजीव कुमार मिश्र, सौरभ रिचर्ड, अरुण कुमार चौधरी, विष्णु कुँवर, सविता कुमारी, अनिमेष घोष, अनिल कुमार गुप्ता, पारस नाथ अंबे, विश्वनाथ बक्शी, कुमार अभिषेक, रोबर्ट मुर्मू, आलोक कुमार, बुद्धिनाथ झा, पुनीत कुमार यादव, कुनाल गुप्ता, अनिल कुमार यादव, अनुपम सिंह, विकास कुमार, नीरज राव, पंचम दास, शैलेश कुमार, अनूप झा, चंदन कुमार, अक्षय कुमार, विवेक कुमार, पिंटू कुमार, गीता मरांडी, शालिनी कुमारी, सीता कुमारी, रेखा चौधरी, नीलम शेट्टी, आरती कुमारी, मंजू कुमारी, अनुराधा कुमारी, ममता कुमारी, नूतन कुमारी, कुसुम लता, हरिशंकर दास, कृष्णा पंडित सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button