मेयर वही जो करे आपका केयर : बाबा बलियासे

देवघर/सिकंदर यादव। देवघर नगर निगम चुनाव जैसे–जैसे नज़दीक आ रहे हैं, वैसे–वैसे शहर की जनता के बीच एक नारा तेजी से गूंज रहा है। मेयर वही जो करे आपका केयर। यह नारा सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि उस सोच का प्रतीक है, जिसे लेकर समाजसेवी नागेंद्र नाथ उर्फ बाबा बलियासे मैदान में उतरे हैं।

बाबा बलियासे कोई नया नाम नहीं हैं। कोरोना काल में जब लोग अपनों के लिए ऑक्सीजन की तलाश में भटक रहे थे, तब बाबा बलियासे “ऑक्सीजन मैन” के रूप में गरीब, असहाय और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए। बिना किसी भेदभाव के उन्होंने सेवा को ही अपना धर्म बनाया। आज वही सेवा भाव उन्हें मेयर पद का मजबूत दावेदार बनाता है।

बाबा बलियासे का स्पष्ट कहना है कि देवघर को सिर्फ एक धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और विकसित शहर बनाना उनका लक्ष्य है। उनकी प्राथमिकताओं में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना, हर वार्ड में साफ–सफाई, पेयजल, नल–जल योजना का शत–प्रतिशत लाभ और जर्जर सड़कों से शहरवासियों को राहत दिलाना शामिल है।

अपराध मुक्त देवघर उनकी सोच का अहम हिस्सा है। बाबा बलियासे मानते हैं कि जब तक आम नागरिक सुरक्षित महसूस नहीं करेगा, तब तक विकास अधूरा रहेगा। वे युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सम्मान और बुजुर्गों को सुविधाएं देने के पक्षधर हैं।

आज देवघर की जनता बदलाव चाहती है ऐसा मेयर जो सिर्फ वादे नहीं, काम करे। जो हर सुख–दुख में जनता के साथ खड़ा रहे। ऐसे में बाबा बलियासे का नारा बिल्कुल सटीक बैठता है “मेयर वही जो करे आपका केयर”।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button