कर्रा प्रखंड के लापा बांधटोली में नवस्थापित ट्रांसफार्मर एवं नए विद्युतीकरण कार्य के उद्घाटन किया

कर्रा। प्रखंड के लापा बाँधटोली में नवस्थापित ट्रांसफार्मर एवं नए विद्युतीकरण कार्य के उद्घाटन किया। ग्रामवासियों के बीच इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की खुशी साझा करते हुए यह अनुभव हुआ कि बुनियादी सुविधाओं का विस्तार ही किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की सच्ची नींव होता है।
बिजली सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और स्थानीय रोजगार के अवसरों को मजबूत करने वाला प्रमुख आधार है। इस विद्युतीकरण से लापा बाँधटोली के घर-घर में रोशनी पहुँचेगी, बच्चों को पढ़ाई के बेहतर साधन मिलेंगे, किसानों को अपनी कृषि गतिविधियों में सहूलियत होगी और छोटे व्यवसायों को नई गति मिलेगी।

हमारी सरकार और हमारी प्रतिबद्धता हमेशा से यही रही है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचे। इसी सोच के साथ क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का कार्य निरंतर जारी है, ताकि कोई भी गाँव विकास की मुख्यधारा से अछूता न रहे।
इस अवसर पर बकसपुर की मुखिया पूनम बरला, युवा मोर्चा खूँटी जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, तोरपा प्रखंड सचिव जेम्स आइंद, शम्भू शर्मा, झामुमो पंचायत अध्यक्ष जोहन आइंद जी, उपाध्यक्ष शोभा बरला सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सम्मानित ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मैं सभी ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके सहयोग और विश्वास से यह कार्य संभव हो पाया। आप सभी का यह स्नेह और समर्थन ही मुझे निरंतर क्षेत्र की सेवा और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही मेरा लक्ष्य है, और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मेरा संकल्प सदैव अटूट रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button