मोहनपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ पूजा समारोह संपन्न

बुतुरूवाडीह युवा क्लब, मोहनपुर के तत्वावधान में विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा का आयोजन हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ

मोहनपुर। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी श्री प्रियरंजन कुमार एवं एसआई श्री मनिन्दर कुमार, समाजसेवी बब्लू दास की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ी। पूजा समारोह में आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवा, बच्चे एवं महिलाएँ शामिल हुईं और धार्मिक वातावरण में भाग लिया।

इस आयोजन की अध्यक्षता शुभम राव ने की, जबकि सचिव रमेश यादव एवं कोषाध्यक्ष चुनचुन यादव ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
क्लब के सक्रिय सदस्य सिकंदर राउत, सुभाष कुमार, गुड्डू यादव, प्रीतम यादव, अभयकांत उर्फ पिंटू यादव, सोनू, शुभम राव, प्रेम राव, दीनदयाल यादव, राजेश यादव, रमाकांत यादव सहित अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम के संचालन में सराहनीय योगदान दिया।

पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से सामाजिक एकता और आपसी भाईचारा मजबूत होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button