12 वीं छात्रों के विदाई समारोह में जुड़ी पुरानी यादों पर चर्चा

पटना। बुधवार को लीड्स एशियन स्कूल, बेली रोड, के प्रांगण में 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन रामेश्वर सिंह, सचिव पुष्पा सिन्हा, निर्देशिका सृष्टि सुमन एवं प्राचार्य अजय कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालय के चेयरमैन ने छात्रों को सफलता का आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीवन का महत्त्व समझो और इसको मानव सेवा में लगाओं। सचिव पुष्पा सिन्हा ने सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण कर देश सेवा में कार्य करने के लिऐ प्रेरित किया।
उन्होने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि अनुशासित रहकर विकास को अपना लक्ष्य मानकर कार्य करें और भविष्य में आगे बढ़ते रहें। कार्यक्रम का शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। गायन मंडली ने स्वाकगत गान गाकर अतिथियों का स्वाकगत किया। विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए गेम का भी आयोजन किया गया था। गांरहवीं की छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्यथ भी प्रस्तुकत किया गया।बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक किया। प्रश्नोत्तरी राउंड में दिप्ती रानी ने बेहतर जवाब दिया।
अंत में मिस्टर और मिस लीड्स का ताज शिवांश नमन और दिप्ती रानी ने जीता। विद्यालय की सचिव ने विजेताओ को शैश पहनाया, उपहार और पुष्प गुच्छे प्रदान किया। विद्यालय की प्राचार्य अजय कुमार ने विदाई समारोह में बोलते हुए कहा कि इनमें से कुछ बच्चे तो ऐसे हैं जो हमारे विद्यालय में नर्सरी और वर्ग एक से पढ़ रहे हैं। उन्हें विदाई देते हुए जहाँ एक तरफ मेरा मन भारी हो रहा है वहीं खुशी भी हो रही है कि ये बच्चे आगे सफल होंगे और अपने माता-पिता के साथ-साथ हमारे विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। ये अपने जीवन में एक ऊँचा मुकाम हासिल करने के साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक भी बनेंगे।



