जिहादी एक प्रेम कथा’ का अंतिम शेड्यूल पूरा, बिहार के कलाकारों से सजी फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में होगी रिलीज

पटना : अमेज़न पर प्रकाशित पुस्तक एवं बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म “जिहादी, एक प्रेम कथा” का अंतिम शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। फिल्म की शूटिंग रोहतास के प्रसिद्ध करमचट डैम, पटना जंक्शन और गांधी मैदान सहित कई प्रमुख लोकेशनों पर की गई, जहां एक्शन सीक्वेंस और एक विशेष आइटम सॉन्ग की शूटिंग संपन्न हुई। फिल्म में कश्मीर फेम अभिनेत्री अनारा गुप्ता पर फिल्माया गया विशेष गीत आकर्षण का केंद्र बताया जा रहा है।

फिल्म की निर्माता भार्गवी और निर्देशक संजीव कुमार हैं, जबकि सिनेमैटोग्राफी आर आर प्रिंस हैं। भार्गवी ने बताया कि “जिहादी: एक प्रेम कथा” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि सामाजिक और भावनात्मक पहलुओं को छूने वाली कहानी है, जिसमें प्रेम, संघर्ष और समकालीन विषयों को जोड़ा गया है। खास बात यह है कि इस फिल्म में बिहार के अधिकतर कलाकारों को मौका दिया गया है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच मिल रहा है।

 

फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है, जिसमें मनु कृष्ण, अपर्णा मल्लिक, अवधेश मिश्रा, फूल सिंह, रूपा सिंह, ललित उपाध्याय, अर्चना सिंह, संजय उर्फ मुन्ना सिंह, राकेश कपूर, दमयंती बनर्जी, शिवांगी सिंह, ऐश्वर्या संस्कृति, विजय श्रीवास्तव और राहुल श्रीवास्तव प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी अभिनव पाराशर ने लिखी है, जबकि पटकथा एवं संवाद एस.के. चौहान और भार्गवी द्वारा तैयार किए गए हैं।

अवधेश मिश्रा ने बताया कि कि फिल्म “जिहादी: एक प्रेम कथा” एक अलग और प्रभावशाली विषय पर आधारित है, जिसमें समाज और भावनाओं से जुड़े कई पहलुओं को मजबूती से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी और इसमें कलाकारों ने पूरे समर्पण के साथ काम किया है। अवधेश मिश्रा ने कहा कि इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें बिहार के प्रतिभाशाली कलाकारों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे क्षेत्रीय सिनेमा को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि फिल्म रिलीज होने पर सिनेमा घरों में जाकर इसे जरूर देखें, क्योंकि यह एक सार्थक और मनोरंजक फिल्म साबित होगी।

आपको बता दें कि इस फिल्म के गीतकार विनय बिहारी, नवाब आरजू, पप्पूजी और भार्गवी हैं। संगीत शिशिर पांडे ने तैयार किया है, जबकि गायकों की सूची में प्रियंका सिंह, शुभम कुमार, पामेला जैन, खुशबू जैन, इंदु सोनाली और जतिंदर सिंह जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button