बच्चों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा दी होली की शुभकामनाएं

नरहट (नवादा)। नवसृजित प्राथिमक विद्यालय गारो बिगहा बेलदारी में सोमबार को जैसे ही स्कूल में छुट्टी हुई बच्चों के चेहरे खुशी की लहर दौड़ गई। होली है के साथ रंगों की बौछार शुरू हो गई। छात्र छात्राएं एक दूसरे को गुलाल लगाते नजर आए और पूरे स्कूल में उल्लास का माहौल बन गया। स्कूल का प्रांगण कुछ ही पलों में रंगमय हो उठा। बच्चों ने पूरी मस्ती के साथ सके दूसरे को रंग लगाया और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। स्कूल में बच्चों ने बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। इस दौरान बच्चों ने शिक्षकों के साथ मिलकर रंगों के त्योहार का आनंद लिया।

बच्चों ने सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने का संकल्प लिया। बच्चों ने प्रधान शिक्षक समेत सभी शिक्षकों से आशीर्वाद लिया। मौके पर प्रधान शिक्षक दीपक कुमार, विशिष्ट शिक्षिका सुजाता कुमारी, शहानी आज़मी, सचिव प्रिती देवी, रसोइया रेखा देवी, अंजली देवी, रीना देवी आदि उपस्थित रहे। इधर उत्क्रमित मध्य विद्यालय दायबिगहा में भी स्कूली बच्चों ने स्कूल में छुट्टी होने पर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार समेत सभी शिक्षकों से आशीर्वाद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button